श्री श्याम फाग महोत्सव-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब

110

– संगीतमय अखण्ड ज्योति पाठ व नृत्य नाटिकाओं ने भक्तों को किया भावविभोर
हनुमानगढ़ । सैक्टर नंबर 12 स्थित श्री श्याम मंदिर के सामुदायिक भवन में रविवार को श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के तत्वावधान में “श्री श्याम फाग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। “खाटू वाले बाबा श्याम की अमृतमयी जीवनमाशा” विषय पर आधारित इस आयोजन में सुबह 10:15 बजे से अखण्ड ज्योति पाठ प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में ज्योत प्रचण्ड का शुभारंभ हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, पूर्व सभापति संतोष बंसल, नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुमित रणवां पूर्व पार्षद मंजू रणवां, प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार कार्याणि की उपस्थिति में हुआ। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
अखण्ड ज्योति पाठ का वाचन भटनेर नगरी के कुमार नीरज द्वारा किया गया। पाठ स्वपिता ब्रह्मलीन श्रीचन्द जी शर्मा की पावन स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही। कोलकाता से आए विश्व प्रसिद्ध किनकीनी नाटिका ग्रुप ने श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव से लेकर शीश दान और खाद में शीश प्रकट होने तक की किनकीनी ग्रुप कोलकाता  झांकियां ने अलौकिक झांकियां प्रस्तुत कीं। नृत्य-नाटिकाओं और संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
फागोत्सव के अवसर पर श्याम भक्तों द्वारा अनूठी फागुनी धमाल प्रस्तुत की गई, जिसमें रंग, गुलाल और भजनों की स्वर लहरियों के बीच भक्त झूम उठे। पूरा परिसर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से गूंजता रहा।
आयोजन में श्री हनुमान जन कल्याण समिति, श्री बालाजी सेवा समिति, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री खाटू श्याम दीवाने मंडल सेवा समिति, श्री कृष्ण गौ सेवा सुन्दरकाण्ड मण्डल, हनुमानगढ़ जं., श्री श्याम अखाड़ा श्रृंगार सेवा समिति, विश्वकर्मा मंदिर, हनु. जं., श्री नव सुन्दरकाण्ड मित्र मण्डल (प्राचीन), हनुमानगढ़ टाउन, श्री श्याम परिवार कला मण्डल, हनुमानगढ़ टाउन, श्री मोरछड़ी परिवार, हनुमानगढ़ टाउन, श्री श्याम युवा जल सेवा समिति, हनुमानगढ़ टाउन, श्री खाटू श्याम पैदल यात्री संघ, गुरुसर धाम, ईशु-जिग्मी जागरण मंडल, हनुमानगढ़ जं., श्री खड़ाऊ सेवा समिति, हनुमानगढ़ टाउन, श्री श्याम झूलेलाल मित्र मंडल, हनुमानगढ़ जं. सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग रहा। व्यवस्थाओं में युवाओं और महिला मंडलों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।