दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi Cousin Murder) के चचेरे भाई की हत्या हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भगोल लेन में हुई। पुलिस ने बताया कि हुमा के भाई आसिफ कुरैशी का अपने पड़ोस के दो लोगों से मेन गेट के सामने स्कूटर पार्क करने पर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आसिफ की पत्नी सायनाज कुरैशी और परिजन का आरोप है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया।
ये भी पढ़ें: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म Udaipur Files कल होगी रिलीज
पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1)/3(5) के तहत FIR दर्ज की। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उज्जवल (19 वर्ष) और गौतम (18 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

आसिफ की पत्नी सायनाज ने पुलिस को बताया कि पहले भी पार्किंग को लेकर झगड़ा हो चुका था। गुरुवार को जब आसिफ काम से लौटे, तो उन्होंने पड़ोसी का टू-व्हीलर घर के मेन गेट के सामने खड़ा देखा। उन्होंने उसे हटाने को कहा।हालांकि, वाहन हटाने के बजाय पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































