Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन में खौफनाक धमाका, सड़कों पर बिखरीं लाशें, देखें PHOTOS

617

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी हैं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। हेल्पलाइन नंबर 011-24610843 और 9650391859 पर कॉल किया जा सकता है।

यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अबतक प्लेन मलबे से निकाले गए 100 शव, ये हैं हेल्पलाइन नम्बर

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane crash: मुख्यमंत्री सहित 242 पैसेंजर सवार, मलबे से 50 शव निकाले

टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही एयरपोर्ट के पास एक बिल्डिंग से फ्लाइट टकरा गई और उसमें धमाके के बाद आग लग गई।

 विमान में धमाका इतना जोरदार था कि कई लोगों के शव सड़क पर आ गिरे।

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।