अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई ने बाल संस्कार केन्द्रों में किया गर्म वस्त्र व जुतों का वितरण

107

– जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के सशक्तिकरण में सेवा भारती अग्रणी
हनुमानगढ़। बढ़ती सर्दी को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला जिला इकाई द्वारा सेवा भारती हनुमानगढ़ के बाल संस्कार केन्द्रों पर सामाजिक सरोकार के तहत बच्चों को गर्म स्वेटर व जूतों व अल्पहार का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में संगठन की महिला पदाधिकारी विशेष उत्साह के साथ शामिल हुईं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने किया।
वितरण कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती के पदाधिकारी सुभाष गर्ग ने बताया कि सेवा भारती पिछले लगभग 15 वर्षों से हनुमानगढ़ जिले में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा, संस्कार व स्वावलम्बन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। संस्था द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्रों में न केवल बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नैतिकता और समाजिक मूल्यों का विकास करने हेतु नियमित गतिविधियाँ भी आयोजित की जाती हैं। गर्ग ने कहा कि सेवा भारती का लक्ष्य जरूरतमंद परिवारों तक शिक्षा और कौशल विकास की रोशनी पहुँचाना है, ताकि भविष्य में ये बच्चे समाज में सम्मानपूर्वक अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर करने के लिए सिलाई, कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है और उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलती है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला जिलाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि हमारा संगठन कई वर्षों से सेवा भारती के विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ है। वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए हर संभव सहयोग और समर्थन प्रदान करती रहेंगी। संस्था ने विश्वास जताया कि समाजिक एकजुटता और सहयोग के माध्यम से ही कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं ने बच्चों के साथ संवाद कर उनके उत्साह को बढ़ाया। बच्चों ने गर्म कपड़े मिलने पर खुशी व्यक्त की। सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना से संपन्न यह कार्यक्रम मानवता के प्रति समर्पण का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस मौके पर महिला जिला संरक्षक दर्शना अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, महामंत्री रेखा बंसल, उपाध्यक्ष विनिता सिंगला, कोषाध्यक्ष मोनिका जिन्दल, सचिव मनीषा सिंगला, संगठन मंत्री लीजा गोयल, मीना गर्ग, कमलेश गर्ग, हर्षिता मित्तल, सेवा भारती से सुभाष गर्ग, बृजकिशोर तिवाड़ी, प्रेम दाधीच, अमृत गोयल, कोमल अग्रवाल, विजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।