अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन एवं उपसमिति ने निभाई सेवा भावना

152

-रोटी सेवा में जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन
हनुमानगढ़। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल महिला उपसमिति ने शनिवार को टाउन राजकीय अस्पताल के पास चल रही रोटी सेवा में सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया और सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अगुवाई अध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता कर समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि भोजन सेवा सबसे श्रेष्ठ कार्य है, क्योंकि भूखे को भोजन मिलना सबसे बड़ा दान माना जाता है। सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन न केवल समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करता है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करता है।
इस रोटी सेवा में महामंत्री दीपा डालमिया, कार्यकारी अध्यक्ष रीनू बंसल, राज मित्तल, मीना गर्ग, अंजली गोयल, रेनू गर्ग, आशा गुप्ता व निशा मित्तल सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया और सेवा कार्य को सार्थक बनाया।
संगठन की महिलाओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे समय-समय पर समाजहित में ऐसे सेवाभावी कार्यों में आगे आकर सहयोग करेंगी। उनके इस कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।