भारतीय संगीत व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ता है – डॉ संतोष राजपुरोहित
हनुमानगढ़। जंक्शन के हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में अन्तराष्ट्रिय ख्याती प्राप्त वाईलिन वादक उस्ताद जौहर अली ने स्पिक मैके के तहत अपनी विभिन्न राग रागिनीयों के द्वारा उपस्थित बच्चो एवम श्रोताओं को शास्त्रीय सुरो में जोड़कर झुमने पर मजबूर कर दिया। उन्होने राग अहिर भैरव आलाप रघुपति राघव राजा राम पश्चिम बंगाल राजस्थान के लोक धुनो पर वाईलिन बजाकर उपस्थित संगीत प्रेमियो की दाद बटोरी, उन्होने बच्चो से चर्चा करते हुऐ संगीता के 7 स्वरो एवम् 4 तारो वाले वाध्य यंत्रो की जानकारी दी एवम् जब सारे जहां से अच्छा हिन्दूस्तान हमारा धुन को उन्होने अपनी वाईलिन पर बजाया तो उपस्थित बच्चो में राष्ट्रप्रेम की धारा दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपरिषद निवर्तमान सभापति सुमित रणवा, शिक्षाविद डॉ संतोष राजपुरोहित, नवज्योति विशेष महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ पायल गुम्बर रहे। अध्यक्षता प्रिंसिपल रेखा तनेजा ने की। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नगरपरिषद निवर्तमान सभापति सुमित रणवा ने कहा कि स्पिक मैके का यह नवाचार बहुत अच्छा है। हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ने इस विघालय में इस कार्यक्रम को करवाने से से यहां के बच्चो में भारतीय शास्त्रीय संगीत की जानकारी बढेगी।
उन्होने संस्था निदेशक को इसके लिए साधुवाद दिया। उन्होने कहा कि भारतीय संगीत व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ता है। भारतीय संगीत मे साधना को अत्यधिक महत्व दिया जाता है और साधना से ही व्यक्ति में प्रवीणता पैदा होती है। कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षाविद डॉ संतोष राजपुरोहित ने कहा कि हनुमानगढ़ के लोग कलापारखी है और यहां इस प्रकार के कलाकारो का अत्यधिक सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम इन कलाकारो को इनकी कला के लिए जानते है लेकिन इन्होने कला में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए जो रियाज और साधना की है वही इस संगीत में कुशलता के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर संस्था निदेशक भारतेंदु सैनी ने सभी का स्वागत करते हुऐ कहा कि संस्था में शिक्षा के साथ साथ सहशैक्षिक गतिविधियां भी चलाई जाती है। जिसमें संगीत की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होने अन्तराष्ट्रिय कलाकार उस्ताद जौहर अली के इस प्रदर्शन के लिए उनका आभार जताया।
अन्तराष्ट्रिय कलाकार जौहर अली ने बच्चो से संगीत के बारे में चर्चा की उन्होने बताया कि वे परम्परागत रूप से भारतीय संगीत परिवार से तालुक रखते है। आकाशवाणी में अप्ररूढ कलाकार है। पटीयाला रामपुरा धराना से तालुक रखते है। स्वच्छ भारत अभियान के लिए संगीत दिया है। साथ ही उन्होने विश्व के अनेक देशो में भारतीय संगीत को पहुंचाया है और वर्तमान में इंग्लेड में भारतीय संगीत के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहे है। तबले पर संगत विख्यात तबला वादक आसीफ अली ने की। स्पिक मैके के सचिव मनीष जांगिड़ ने आभार जताते हुऐ कहा कि स्पिक मैके के द्वारा अनेक अन्तराष्ट्रिय कलाकारो के द्वारा बच्चो के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये है आने वाले समय में यह कार्यक्रम यू ही चलते रहेगे और अनेक अन्तराष्ट्रिय कलाकार हनुमानगढ़ में आकर अपनी कला का प्रदर्शन करेगे एवम् बच्चो को भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे में जानकारी देगे। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास मांडण ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के स्टॉफ सदस्य, छात्र छात्राऐं उपस्थित रही और उन्होने भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे में अपनी जिज्ञासा का समाधान किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































