-अग्रवाल महिला उपसमिति द्वारा जंक्शन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ भव्य आयोजन
हनुमानगढ़। अग्रवाल महिला उपसमिति द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन जंक्शन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बड़े हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल, पूर्व सभापति संतोष बंसल एवं अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष बंसल सहित महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां लक्ष्मी-गणेश की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात समिति की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्नेह मिलन के अवसर पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अग्रवाल महिला उपसमिति द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की।
पूर्व सभापति संतोष बंसल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि नवयुवतियों और नई पीढ़ी को भी समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल ने भी अपने उद्बोधन में समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष मित्ताली अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि एकता, प्रेम और सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा वर्षभर विभिन्न सेवा कार्यों के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक विधायक गणेश राज बंसल,लाल सिंगला , मथुरादास बंसल, गौर चंद अग्रवाल, अशोक कुमार गर्ग व जगदीश अग्रवाल समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सुभाष बंसल , अमृतलाल गोयल, सुरेन्द्र महिपाल, रविन्द्र डालमिया, विक्रम कुमार बंसल, प्यारेलाल बंसल, मुकेश मित्तल, दिनेश गुप्ता, कमल कुमार सिंगला, तथा सदस्य हेमंत गोयल, मनोज गोयल, महिला उपसमिति की अध्यक्ष मित्ताली अग्रवाल, रीनू बंसल, राज मित्तल, मीना गर्ग, अंजलि गोयल, मधु गुप्ता, प्रति गुप्ता, ललिता बंसल, प्रियंका गोयल, डॉ. शिवानी गर्ग, रेणु गर्ग, युवा उपसमिति के , अध्यक्ष रूपेश गर्ग, योगेश बलाड़िया, प्रिंस गर्ग, पारस गर्ग, मोहित बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल, रजत गोयल, विपुल गोयल, अनुज जिन्दल, मनोज गोयल सपरिवार उपस्थित रहे ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































