एक शाम भोले के नाम : शिव पार्क सुरेशिया में 26वाँ विशाल जागरण आयोजित

73

– महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाब, भण्डारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु
हनुमानगढ़ । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड नं. 52, सुरेशिया स्थित शिव पार्क के पास श्री बाबा रामदेव सेवा समिति एवं जन सहयोग के तत्वावधान में भोले बाबा का 26वाँ विशाल जागरण एवं भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को पूर्व पार्षद मनोहर काच्छी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेबाबा की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
रविवार रात्रि 9:15 बजे से आरंभ हुआ विशाल जागरण “भोले की इच्छा तक” निरंतर चलता रहा। सिरसा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुंदर-सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन संध्या में ज्योति प्रिन्स शर्मा (श्रीगंगानगर) तथा प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप (श्रीगंगानगर) ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
सोमवार सुबह 11:15 बजे से भण्डारे का आयोजन किया जायेगा, जो भोले की इच्छा तक चलता रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में पुजारी चन्द्रमोहन शर्मा सहित समिति के सेवादारों और दीना दीनदयाल सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।