हनुमानगढ़। जंक्शन के सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लोहड़ी का पर्व सोमवार को बड़े धूमधाम व नाच गानो के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों ने लोहड़ी में तिल व मुगफली डालकर शहर व महाविद्यालय की छात्राओं की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना की। उक्त आयोजन में विशेष रूप से सुरेश चाहर, कृष्ण चाहर व मैनपाल स्वामी के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने लोहड़ी पर्व पर आधारित पंजाबी लोकगीतों व नृत्यों का प्रस्तुतिकरण कर सभी का मन मोह लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ श्याम सुंदर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा लोहड़ी पर पौष मास की अंतिम रात को एवं मकर संक्रांति की सुबह तक मनाया जाता है। यह त्यौहार सभी परिवार जनों एवं मित्रों के साथ मिलकर मनाया जाता है तथा आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बताता है। लोहड़ी पूजन हेतु कॉलेज के मैदान में अग्नि जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए रेवड़ी एवं मूंगफली की आहुति दी गई। इसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह कृषि पर्व है और प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों को भी दर्शाता है। जिस तरह प्रकृति में परिवर्तन आना स्वाभाविकता है वैसे ही हमें भी अपने जीवन में समय समय पर सकारात्मक परिवर्तन करते रहना चाहिए। लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है। उसके बाद धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































