-340 छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न भार वर्गों में जीते स्वर्ण पदक
हनुमानगढ़। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अस्मिता वुशू लीग का समापन समारोह शुक्रवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय वुशू संघ के नेतृत्व में, राजस्थान वुशू संघ, हनुमानगढ़ वुशू संघ और रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विजन के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्य गुप्ता, रेयान कॉलेज संस्थापक करणवीर चौधरी, रोटरी से अश्विनी गर्ग आशु, समाजसेवी रूपिन्द्र सिंह बराड़, रोटरी क्लब विजन अध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजस्थान वुशू कोच राजेश कुमार टेलर, राजस्थान वुशू संघ अध्यक्ष हीरानंद कटारिया , सचिव ममता वर्मा, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह और अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष मित्तली अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमानगढ़ वुशू संघ अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल ने की।
सचिव शंकर सिंह नरूका व हेमन्त गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 340 छात्राओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने दमखम और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। 22 किलो भार वर्ग में सुरभी (चुरू), 24 किलो में रमनदीप (गंगानगर), 26 किलो में समीक्षा शर्मा (चुरू), 28 किलो में विधि (झुंझुनू), 30 किलो में कीर्तिका (गंगानगर), 32 किलो में वंशवी (गंगानगर), 34 किलो में जश्नदीप (गंगानगर), 36 किलो में मानसी अग्रवाल (जयपुर), 39 किलो में तनवी (चुरू), 42 किलो में अंशिका (चुरू), 45 किलो में निरीक्षा नरूका (हनुमानगढ़), 48 किलो में चौरी (गंगानगर), 52 किलो में अवनी भाटी (जयपुर), 56 किलो में निकिता (जयपुर) तथा 60 किलो भार वर्ग में कविशका (गंगानगर) ने स्वर्ण पदक जीते। इसी के साथ चैम्पियन ट्रॉफी जयपुर व उपविजेता हनुमानगढ़ व तृतीय स्थान पर गंगानगर रहा। विजेता खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































