भाजपा के “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन आयोजित

126

– नेताओं ने लिया ‘हर घर स्वदेशी’ का संकल्प, कहा—मोदी के नेतृत्व में भारत रच रहा आत्मनिर्भरता का नया इतिहास
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को जाट भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत एक भव्य विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आत्मनिर्भर भारत के विचार पर केंद्रित इस सम्मेलन का उद्देश्य देशभर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बैलाण, भाजपा नेता अमित चौधरी, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष प्रेम गोदारा, जिला संयोजक डॉ. भारत भूषण शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी एवं जिला प्रवक्ता आशीष पारीक, देहात मण्डल अध्यक्ष बलराज मान , नौरंगदेसर मंडल अध्यक्ष- लूणाराम पूनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक साहिल बलाडिया ने की।
मुख्य अतिथि प्रमोद डेलू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” अभियान केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान, स्वदेशी भावना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें ‘हर घर स्वदेशी’ का संकल्प लेकर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। डेलू ने कहा कि जब भारत अपने संसाधनों और क्षमताओं को पहचानता है, तब ही वह विश्व मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को भारत के राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बना दिया है। आज भारत न केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है, बल्कि दुनिया के लिए भरोसेमंद साझेदार बन चुका है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” का नारा केवल आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और रोजगार सृजन का मार्ग है। भारत आज तकनीक, कृषि, रक्षा, ऊर्जा और उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है।
प्रियंका बैलाण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भारत के पुनर्जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विज़न प्रस्तुत किया है, वह केवल विकास का नहीं बल्कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का सपना है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने कारीगरों, हस्तशिल्पकारों और स्थानीय उत्पादकों का सम्मान करते हैं, तो हम न केवल उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित करते हैं, बल्कि अपने राष्ट्र की जड़ों को भी मजबूत करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।