गौशाला में मनाए गए मांगलिक उत्सव    

121

शादी की सालगिरह व जन्मदिन पर गौ माता के चरणों में मिला आशीर्वाद
हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कालोनी स्थित फाटक गौशाला में आज दो मांगलिक कार्यक्रम बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुए। यहां एक ओर कंदोई परिवार के मनोज कंदोई और ज्योति कंदोई की शादी की सालगिरह मनाई, वहीं दूसरी ओर गोयल परिवार केे मोहित गोयल का जन्मदिन मनाकर इस पावन स्थल पर विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ही परिवारों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर तिलक लगाकर आरती कर मंगलकामनाएँ प्राप्त कीं।फाटक गौशाला स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में भी सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना, आरती की तथा सांवलिया सेठ को केक का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। पावन वातावरण में मंत्रोच्चार और भक्ति की भावना से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि आज यहां शादी की सालगिरह मनोज कंदोई व ज्योति कंदोई की तथा जन्मदिन मोहित गोयल द्वारा मनाया गया। उन्होंने बताया कि गौशाला में एक्सीडेंटल, बेसहारा एवं बीमार गोवंश का इलाज जनसहयोग से किया जाता है। अनेक गौ भक्त अपनी शादी की सालगिराह, जन्मदिन सहित अन्य मांगलिक आयोजनों को गौ माता के चरणों में करके पुण्य लाभ उठाते हैं। यह परंपरा लगातार बढ़ रही है और समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रही है। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य थे,अर्जुन कन्दोई, सुधा कन्दोई, विजय कन्दोई, बबीता कन्दोई, जीतू कन्दोई, अनु कन्दोई, चर्चित कन्दोई, अंकिता कन्दोई, भूवन, काजल, प्रणव, मनन, अक्षरा, दीया, कृष्णा, प्रताप ऐलानी, महक, रुचि गर्ग, अंकुर गर्ग, मीरा पारिक, रीटा चावला, कीर्ति गोयल, हरगोविंद गोयल, कृष्णा देवी, स्नेहा गोयल, मोहित गोयल, मुस्कान गोयल और स्वाति गोयल। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। फाटक गौशाला में इस तरह के मांगलिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी है, जिससे गौ संरक्षण और धार्मिक आस्था दोनों को बल मिल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।