– डॉक्टरों व कैंसर सर्वाइवर ने दिया जागरूकता का संदेश
हनुमानगढ़। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सशक्त नारी संस्थान, हनुमानगढ़ द्वारा बुधवार को पुलकित कॉलेज परिसर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा भय के बजाय जानकारी और आत्मविश्वास के साथ इस बीमारी का सामना करने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता सोनी (MBBS, DNB, DGO – इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) रहीं। उन्होंने “United By Unique – हर कैंसर यात्रा अनोखी, एकजुट होकर लड़ें” विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। डॉ. सोनी ने कहा कि कैंसर का समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, शुरुआती लक्षणों की पहचान और संतुलित जीवनशैली को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होकर समय रहते जांच कराने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और नियमित मेडिकल चेकअप कराएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































