बाबा श्याम की भव्य 8वीं अरदास निशान यात्रा 27 फरवरी को

70

– प्रचार रथ रवाना, निशानधारियों को निःशुल्क निशान व लक्की ड्रॉ कूपन
हनुमानगढ़। फाल्गुन ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा श्याम की भव्य 8वीं अरदास निशान यात्रा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह आयोजन श्री खाटू श्याम दीवाने मंडल सेवा समिति (रजि.) हनुमानगढ़ जंक्शन के तत्वावधान में किया जा रहा है। यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे दुर्गा मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर समिति सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को समिति ने प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ को विधिवत रवाना किया।
समिति अध्यक्ष पवन वाट्स व सचिव लोकेश सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी। वहां बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त निशान लेकर शामिल होंगे और पूरे मार्ग में भक्ति संगीत व जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
निशान उठाने वाले सभी भक्तों को समिति की ओर से निःशुल्क निशान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक निशानधारी को निःशुल्क लक्की ड्रॉ कूपन भी प्रदान किया जाएगा। यात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिससे भक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।