उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी (Baban Singh Raghuvanshi) का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बब्बन सिंह एक वैवाहिक समारोह में महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बलिया की सियासत में भूचाल आ गया है।
बब्बन सिंह ने दावा किया कि यह वीडियो उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के रिश्तेदार हैं और बीजेपी ने उन्हें बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ाया था। उनकी राजनीतिक उपलब्धियों को धूमिल करने के लिए बांसडीह विधायक केतकी सिंह के समर्थकों ने यह गलत वीडियो वायरल किया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत करूंगा।
ये भी पढ़ें: Lucknow Bus Fire: चलती बस में भीषण आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें तस्वीरें
क्या है वीडियो में
वायरल वीडियो करीब 20-25 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो बिहार के एक वैवाहिक समारोह का है। इसमें बब्बन सिंह रघुवंशी को एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने बब्बन सिंह के आरोपों का खंडन किया।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
कहा कि बब्बन सिंह उनके पिता की उम्र के हैं। उनके आरोपों की उन्हें जानकारी नहीं। जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। वह इस तरह की साजिश में शामिल नहीं हैं। वीडियो में क्या है, यह भी वह नहीं जानती हैं, लेकिन कोई जबरदस्ती वीडियो नहीं बना सकता। बब्बन सिंह के बारे में सभी जानते हैं कि वो क्या बोलते और करते हैं।
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बोले BJP नेता बब्बन सिंह रघुवंशी @BJP4Bihar @BJP4India @AmitShah @JPNadda @narendramodi #babansinghraghuvanshi #UttarPradesh @myogioffice pic.twitter.com/P5YfdqMA62
— Panchdoot (@Panchdoot1) May 15, 2025
बता दें,बब्बन सिंह रघुवंशी और केतकी सिंह के बीच पहले भी राजनीतिक मतभेद की खबरें सामने आ चुकी हैं। बब्बन सिंह ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक केस दर्ज नहीं हुआ है। दूसरी ओर बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।