आरसेटी में ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षणार्थियों ने रैम्प पर दिखाई प्रतिभा

137

– मास्टर ट्रेनर के निर्देशन में आयोजित फैशन शो, आत्मविश्वास और कला प्रदर्शन का मिला अवसर
हनुमानगढ़।
 ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहे जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्रतिभागियों द्वारा एक विशेष फैशन शो का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर मनप्रीत सोनी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस फैशन शो की खासियत यह रही कि इसमें चार-चार प्रतिभागियों की टीम बनाकर उन्हें एक प्रतिभागी को तैयार करना था। प्रतिभागियों ने अपने साथियों को ड्रैसअप करने के साथ-साथ मेकअप की हर छोटी से छोटी बारीकी का ध्यान रखा। चेहरे की साज-सज्जा से लेकर परिधान की खूबसूरती और संपूर्ण प्रस्तुति तक, प्रत्येक टीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद सभी तैयार प्रतिभागियों ने मंच पर रैम्प वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्थान निदेशक बिधु शंकर ने बताया कि यह फैशन शो संस्थान द्वारा किए गए नवाचार का हिस्सा है। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजनों से प्रशिक्षणार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण का अनुभव भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मंच पर बोलने और अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर जीवन के हर क्षेत्र में सहायक साबित होता है, चाहे वह स्वरोजगार शुरू करना हो या किसी अन्य मंच पर काम करना।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।