भामाशाह द्वारा जाकिर हुसैन पार्क में वाटर कूलर भेंट,इस पहल से आमजन को मिलेगा शुद्ध शीतल जल

375

हनुमानगढ़ टाउन के प्रमुख सार्वजनिक स्थल जाकिर हुसैन पार्क में आज सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। भामाशाह रामविलास बंसल, गोदावरी देवी बंसल, दीपक बंसल एवं रिंपी बंसल द्वारा पार्क में पूर्व से लगे प्याऊ का सौंदर्यकरण कर एक नया आधुनिक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पार्क में आने वाले व नई धन मंडी में आने जाने वाले नागरिकों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में गौ सेवा संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया बंसल परिवार समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है और यह वाटर कूलर उसी सोच का प्रतीक है। अग्रवाल ने भामाशाह परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य अन्य समाजसेवियों को भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से अंकुर गर्ग, रुचि गर्ग, जसवंत, मदन लाल, कन्हैया लाल शर्मा, विष्णु गुप्ता आदि की उपस्थिति रही। सभी ने इस नेक पहल की सराहना की और जल संरक्षण एवं सेवा के महत्व पर भी चर्चा की। प्याऊ और वाटर कूलर का यह समायोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि आने वाले दिनों में जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।