भव्य आगाज़ के साथ शुरू हुआ भटनेर प्रीमियर लीग सीजन-6

165
default
– 168 खिलाड़ियों की 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, खेल और भाईचारे का जीवंत संगम बना टूर्नामेंट
हनुमानगढ़। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना तथा भाईचारे को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भटनेर किंग्स क्लब द्वारा आयोजित भटनेर प्रीमियर लीग (BPL-6) का शुभारंभ रविवार को बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के खेल मैदान में राष्ट्रगान के साथ हुआ। खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह के बीच शुरू हुए इस महाकुंभ ने जिले की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनीत शर्मा उपस्थित रहे। क्लब के संरक्षक आशीष विजय, संरक्षक अदरीश खान एवं अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। मंच संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष दारा सिंह ने किया।
इस बार का सीजन खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें 12 टीमों के 168 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खेला जाएगा और रोमांचक फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को होगा। आयोजन समिति का कहना है कि खिलाड़ियों के उत्साह और जनता के समर्थन के चलते यह आयोजन अब जिले का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट बन चुका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।