राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर 84 बच्चियों को वितरित की साईकिल

89

– सरस्वती पूजन, ब्यूटी एंड वैलनेस लैब उद्घाटन, साइकिल वितरण व पौधरोपण से सजी रही आयोजन की झलक
हनुमानगढ़। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में अतिथियों, शिक्षकगण एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपरिषद के निवर्तमान सभापति सुमित रणवां थे। विशिष्ट अतिथियों में प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, निवर्तमान पार्षद कौर सिंह खोसा, सागर गुर्जर, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक भंवरलाल, रेड क्रॉस सोसाइटी से मोहित बलाडिया भारतेंदु सैनी रामनिवास मंडल ने बसंत पंचमी पर छात्रों को प्रसाद वितरण किया, एसडीएमसी सदस्य ललित अरोड़ा, रेवाराम नंदा तरसेम गोयल , कमल सिंगला गौतम स्वामी, उर्मिला सोनी, छगनलाल बालासरिया, मोहनलाल निनानियां एवं देवीलाल वर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल मंगल सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती को मीठे चावलों का भोग अर्पित किया, जिसे बाद में छात्राओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। विद्यालय परिसर भक्ति और उल्लास के वातावरण से सराबोर रहा।
विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए व्याख्याता ओ.पी. नांदेवाल ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय में ब्यूटी एंड वैलनेस लैब का उद्घाटन किया गया, जिससे छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही 84 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा में सुविधा होगी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में 15 पौधों का रोपण भी किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, संस्कृति और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ओमप्रकाश नांदेवाल, विनोद कुमार, विजय सिंह,नरेंद्र कुमार,हुकुमचंद, नेहा, अभिलाषा,सरिता,पूनम रानी,पूनम मोदी,बबीता, प्रवीण,रीना,चरणजीत कौर,सुषमा ,वीरपाल, पूनम कुमार शर्मा, राजकुमार मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।