सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला सम्पन्न*

134

– आत्मनिर्भर भारत और GST सुधारों पर हुई चर्चा, समाज सेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान
हनुमानगढ़। भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से “सेवा पखवाड़ा” को लेकर दुर्गा मंदिर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने की। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत और Next Generation GST Reforms विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले विविध सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता के रूप में जीएसटी सुधार रिफॉर्म के जिला संयोजक मुरलीधर सोनी और जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप बेनीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व पार्षद महेश शर्मा ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पूर्व उपसभापति कालूराम शर्मा और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी द्वारा महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा देशभर में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इस अवधि में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और अन्य समाजोपयोगी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। वहीं Next Generation GST Reform पर विचार साझा करते हुए बताया गया कि यह सुधार न केवल कर प्रणाली को सरल बनाएंगे बल्कि व्यापार और उद्योग जगत को नई दिशा देंगे।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से पार्षद सुरेश धमीजा, पार्षद सिंगाराम भाट, पार्षद प्रतिनिधि जगदीप सिंह विक्की, पूर्व पार्षद लख्मीचंद बडगूजर, पूर्व पार्षद सुरेश महायच, मोहन चंगोई, नगर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र तेजवानी, केशव पाल, नरेश पुरोहित, प्रशांत सोनी, मंडल मंत्री विशंभर वर्मा, अशोक शर्मा, नितिन तिवाड़ी, जगसीर सिंह काला, सीता स्वामी, बूथ अध्यक्ष हरिओम सहगल, निशांत शर्मा, गंगाराम महाजनी, राजकुमार गोस्वामी, रामकुमार रामू, गुरदीप सिंह, नरेंद्र शेखावत, भगवान दास, संतोष कुमार, सागर शर्मा, विजय बिस्सा, मुकेश गोसाई, दीपू भदरा, प्रकाश मलाई, मनोज गोसाई और सुरेंद्र यादव शास्त्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।