हनुमानगढ़, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गुरुद्वारा शहीद बाबा सूखा सिंह महताब सिंह में बॉर्डर पर लड़ रहे सेवा के जवानों की सुख स्मृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अरदास की गई। साथ ही पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने बताया कि देश की सेना की ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के चलते पाकिस्तान को अपनी गलती माननी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य और कूटनीतिक नीतियां आज दुनिया में सम्मान पा रही हैं और हमारी सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सदैव आंतकवाद को खत्म करना उद्देश्य होता है, न कि शांति व्यवस्था को समाप्त करना। भारत सदैव शांति का पक्षघर है।
इस मौके पर भाजपा नेता अमित सहु, पूर्व जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी, महंगा सिंह, दर्शन गिल, जसपाल सिंह, नितिन बंसल, प्रकाश तंवर, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































