हनुमानगढ़। वार्ड संख्या 18 स्थित दुर्गा कॉलोनी की नंदीशाला में आज केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री माननीय भागीरथ चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा डालकर उनकी सेवा की और मंत्री महोदय की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नंदीशाला में गायों को प्रणाम कर एवं उन्हें हरा चारा खिलाकर की गई। यह आयोजन पूरी तरह सेवा भाव से प्रेरित था और इसका उद्देश्य माननीय मंत्री के जन्मदिन को एक सकारात्मक और पुण्य कार्य के रूप में मनाना था। खास बात यह रही कि मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी इस बार अहमदाबाद में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए अपना जन्मदिवस समारोह न मना कर, उसे गोसेवा के रूप में समर्पित किया था। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ में भी यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।
गौसेवा कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार ओझा, वार्ड पार्षद हिमांशु महर्षि, समाजसेवी मगन लखोटिया, केवल सिंगला, मनदीप सिंह, विक्की सोनी और निशव चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से चारा डालकर और गायों की सेवा कर मंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।