भारत मंडपम में एआई समिट में कथित विघ्न के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

70

– हनुमानगढ़ में राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी
हनुमानगढ़। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 20 फरवरी 2026 को आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट के दौरान कथित रूप से हुए शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में शुक्रवार को हनुमानगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध जताया। भाजपा जिला प्रवक्ता आशीष पारीक एवं युवा नेता सुधीर बलिहारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय तक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए विरोध प्रदर्शन  किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
जिला प्रवक्ता आशीष पारीक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन में विघ्न डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का विरोध देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है और ऐसे कृत्यों की भाजपा कड़ी निंदा करती है।
युवा नेता सुधीर बलिहारा ने कहा कि विश्व स्तर के इस आयोजन में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश तकनीकी प्रगति और डिजिटल नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस पार्टी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा इस प्रकार की राजनीति का विरोध करता रहेगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि भविष्य में भी यदि इस प्रकार के आयोजनों में विघ्न डालने का प्रयास किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते रहेंगे।
इस दौरान आशीष पारीक, सुधीर बलिहारा, अनिल गोदारा अनिल सहु, विकास ढाका, अकप्रीत सिधू, गुरी, निखिल जेदिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानी योगी, अनिल लखोटिया, अजय सुथार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकास खिलेरी, नितेश, बंटी ददीवाल, दर्शित मोदी, संदीप चालिया, प्रमोद मूँड़, लकी बेनीवाल, आदिल खान, कानू छिम्पा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।