Gem Aromatics IPO बना देगा मालामाल, दूसरे दिन जोरदार रिस्पॉन्स, जानें सब्सक्रिप्शन स्टेटस और GMP

577

Gem Aromatics IPO पर शेयर बाजार की नज़रें टिकी हुई हैं। कंपनी का यह पब्लिक ऑफर मंगलवार, 19 अगस्त से निवेशकों के लिए खुला और गुरुवार, 21 अगस्त तक इसमें बोली लगाई जा सकती है। मुंबई की इस एसेंशियल ऑयल बनाने वाली कंपनी ने लिस्टिंग से पहले ही एंकर इन्वेस्टर्स से ₹135.37 करोड़ जुटाए हैं।

कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि कुल 41,65,383 इक्विटी शेयर एंकर निवेशकों को ₹325 प्रति शेयर की दर से आवंटित किए गए। इसमें Citigroup Global, Societe Generale, Goldman Sachs, Nippon India, SageOne, Nuvama और Niveshaay Sambhav Fund जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Gem Aromatics सब्सक्रिप्शन स्टेटस
IPO के दूसरे दिन यानी बुधवार शाम 5 बजे तक इसका सब्सक्रिप्शन 2.90 गुना हो चुका था। रिटेल निवेशकों का रिस्पॉन्स सबसे मजबूत रहा और इस कैटेगरी में 3.19 गुना बोली लगी। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने 3.95 गुना तक सब्सक्रिप्शन किया, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) से 1.54 गुना बोली लगी।

ये भी पढ़ें: Online Gaming बिल पास, इन 3 बड़े गेमिंग कैटेगरी पर लगेगा बैन, जानिए पूरी डिटेल

इश्यू के अहम डिटेल्स

  • कुल इश्यू साइज: ₹451.25 करोड़
  • फ्रेश इश्यू: 0.54 करोड़ शेयर, वैल्यू ₹175 करोड़
  • ऑफर फॉर सेल: 0.85 करोड़ शेयर, वैल्यू ₹276.25 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹309 से ₹325 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 46 शेयर
  • रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम इन्वेस्टमेंट: ₹14,214
  • छोटे NIIs के लिए निवेश शर्त: 14 लॉट यानी 644 शेयर (₹2,09,300)
  • बड़े NIIs के लिए शर्त: 67 लॉट यानी 3,082 शेयर (₹10,01,650)

यह IPO 26 अगस्त 2025 को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होने की संभावना है। इसके लिए Motilal Oswal Investment Advisors लीड मैनेजर है और Kfin Technologies रजिस्टार की भूमिका निभा रही है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

Gem Aromatics की वित्तीय स्थिति
मार्च 2025 में खत्म हुए वित्त वर्ष में Gem Aromatics ने 11% की राजस्व वृद्धि और 7% का नेट प्रॉफिट बढ़ोतरी दर्ज की है।

GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम
Gem Aromatics का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इस वक्त +26 पर चल रहा है। यानी लिस्टिंग से पहले ही इसके शेयर इश्यू प्राइस से ₹26 ऊपर ट्रेड हो रहे हैं। अगर यह ट्रेंड बरकरार रहा तो ₹325 के ऊपरी प्राइस बैंड पर इसका अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹351 हो सकता है, जो लगभग 8% का प्रीमियम है। पिछले 12 सेशंस में GMP लगातार पॉजिटिव ट्रेंड में रहा है और मार्केट जानकार इसे अच्छे संकेत मान रहे हैं।

Gem Aromatics कंपनी के बारें में
अक्टूबर 1997 में स्थापित Gem Aromatics के पास 20 से ज्यादा साल का अनुभव है। कंपनी एसेंशियल ऑयल्स, एरोमा कंपाउंड्स और वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स का उत्पादन करती है। इसके पास ‘मदर इंग्रेडिएंट्स’ से लेकर हाई-एंड वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स तक का बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है।

Disclaimer: पंचदूत न्यूज अपने पाठकों को किसी निवेश की सलाह नहीं देता और न ही किसी विशेष स्टॉक, कंपनी या आईपीओ में निवेश की सिफारिश करता है। पाठकों को किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले योग्य विशेषज्ञ या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।