घरेलू फ्यूचर मार्केट में बीते कुछ सत्रों से सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार, 10 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को सोना 1,58,066 रुपये पर कारोबार खत्म कर चुका था।
सुबह करीब 9:55 बजे एमसीएक्स गोल्ड 1,57,390 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 676 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,070 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।
चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,57,150 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। यह अपने पिछले बंद भाव से लगभग 5,400 रुपये नीचे रहा। ट्रेडिंग की शुरुआत में चांदी 2,60,527 रुपये प्रति किलो के ऊपरी स्तर तक पहुंची थी।
स्पॉट मार्केट में भी चांदी के दाम स्थिर नजर आए। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 29,000 रुपये है। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 3,000 रुपये दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (गुड रिटर्न के अनुसार):
दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट: 1,58,060 रुपये
- 22 कैरेट: 1,44,900 रुपये
- 18 कैरेट: 1,18,590 रुपये
मुंबई (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट: 1,57,910 रुपये
- 22 कैरेट: 1,44,750 रुपये
- 18 कैरेट: 1,18,440 रुपये
कुल मिलाकर, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते आज सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।




































