Share Market: वित्त मंत्री की किस घोषणा के बाद गिरा शेयर बाज़ार, जानिए क्या होता STT?

309

बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल (Today Share market )रही है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 500 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी है। SBI, BEL और HCL टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 5% तक की गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में करीब 11 बजे निचले स्तर 82,119 से करीब 500 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी। निफ्टी भी अपने डे लो 25,236 के स्तर से 150 अंक रिकवर हुआ था। वहीं सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर ओपन हुआ था।

STT क्या है?: STT यानी सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स एक तरह का डायरेक्ट टैक्स है जो शेयर बाजार में होने वाली हर खरीद-बिक्री पर लगता है। यह टैक्स आपको तब भी देना पड़ता है जब आपको घाटा हो रहा हो। यह सीधे आपके ट्रांजैक्शन वैल्यू पर कटता है और स्टॉक एक्सचेंज इसे सरकार के पास जमा कर देता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

ये भी पढ़ें: Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, जानें बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं

किन सेक्टर्स में आई गिरावट
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट है। मेटल और मीडिया सेक्टर भी 2% तक गिरे हैं। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट है। सिर्फ ऑटो और प्राइ‌वेट बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्या होते हैं रेयर अर्थ कॉरिडोर? क्यों हुआ Budget 2026 में इसको लेकर बड़ा ऐलान

किन सेक्टर्स में आई तेजी
बाजार को ऊपर ले जाने में बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों का बड़ा हाथ रहा। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में आई तेजी ने इंडेक्स को मजबूती दी। दूसरी ओर, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी खरीदारी का मूड दिखा, जिससे ब्रॉडर मार्केट में सेंटिमेंट पॉजिटिव बना रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।