वैश्विक संकेतों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने मंगलवार को सत्र की शुरुआत तेजी के साथ की। BSE सेंसेक्स 82,740–82,810 के दायरे में 800–900 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 लगभग 1% चढ़कर 25,200–25,240 के स्तर पर पहुंच गया है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स सहित 14 शेयर्स 3% तक ऊपर हैं। NTPC में मामूली गिरावट है।
निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। निफ्टी PSU बैंकिंग 2.03%, रियल्टी 1.40%, IT 1.14%, ऑयल एंड गैस 0.7% और मेटल-ऑटो 1.3% चढ़ें हैं।
ये भी पढ़ें: Odisha: गो-तस्करी के शक में, ओडिशा के 2 दलित युवकों का आधा सिर मूंडा, घास खिलाई, देखिए VIDEO
तेजी के मुख्य कारण
पश्चिम एशिया में ईरान–इज़राइल तनाव में नरमी और अमेरिका की ओर से युद्धविराम की पहल के संकेतों ने वैश्विक निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाया है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू इकॉनमी को राहत मिली है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
किस सेक्टर में दिखी मजबूती
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। BPCL, HPCL और IOC के शेयर 3–4% तक चढ़े। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में भी मजबूती रही। Nifty PSU Bank इंडेक्स 1.7% और Nifty Bank इंडेक्स 1% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

किन शेयरों में गिरावट रही
हालांकि बाजार में समग्र तेजी रही, फिर भी कुछ शेयर दबाव में दिखे। तेल क्षेत्र की कंपनियां ONGC और Oil India क्रमशः 2% और 4% तक गिरीं। इसके अलावा, KPIT Technologies और NTPC में भी बिकवाली का दबाव रहा।
निवेशकों की नजर आगे पर
बाजार की दिशा अब अमेरिका की फेडरल रिज़र्व की अगली बैठक, वैश्विक कच्चे तेल की चाल और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगी। तकनीकी रूप से निफ्टी अब 25,300 के स्तर को पार करने की कोशिश करेगा, जो अगले चरण की तेजी का संकेत हो सकता है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































