Gold-Silver Rate: कब 1 लाख से नीचे जाएगा सोना? इस साल सोना 43,190 और चांदी 59,711 महंगी हुई

379

आज यानी मंगलवार, 29 अक्टूबर को सोना और चांदी दोनों के दामों में अच्छी बढ़त (Gold Silver Rate) देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट्स के मुताबिक, 10 ग्राम सोना ₹1,309 बढ़कर ₹1,19,352 पर पहुंच गया है। सोमवार को यह ₹1,18,043 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत ₹3,832 चढ़कर ₹1,45,728 प्रति किलो हो गई। एक दिन पहले, यानी 28 अक्टूबर को इसका भाव ₹1,41,896 प्रति किलो था।

17 अक्टूबर को छुआ था अब तक का सबसे ऊंचा स्तर
इस महीने की 17 तारीख को सोना और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर बनाया था। तब सोना ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,71,275 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। उस ऊंचाई के बाद कुछ दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब फिर से दामों में तेजी लौटी है।

इस साल सोना-चांदी दोनों में बड़ी बढ़ोतरी
2024 के अंत से अब तक सोने और चांदी के रेट में बड़ा इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब बढ़कर ₹1,19,352 हो गया है। यानी ₹43,190 की बढ़त। वहीं, चांदी की कीमत ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,45,728 प्रति किलो हो गई है। यानी ₹59,711 का इजाफा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम? Why Gold and Silver Prices Are Rising विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजहें हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी
  • महंगाई और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता
  • सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग
  • और त्योहारी सीजन में ज्वेलरी की ऊंची डिमांड

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।