अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ स्किल्स एंड एम्पावरमेंट’ कार्यक्रम आयोजित

66

यूथ वीरांगनाओं ने महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को दिया बढ़ावा

हनुमानगढ़ टाउन स्थित श्री अरोड़वंश धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूथ वीरांगनाओं द्वारा “सेलिब्रेशन ऑफ स्किल्स एंड एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके कौशल का विकास करना और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक छाबड़ा ओर  समाजसेवी डॉक्टर सुमन चावला रहे । विशिष्ट अतिथियो मे महिला एपेक्स क्लब की अध्यक्ष सुषमा वर्मा, श्रीमती रेणु सोंधी,शिंकी खुराना सब रजिस्टर  कार्यालय, योगाचार्या रेनू चौधरी, उषा बब्बर और अंचला, डॉ रेनू चौधरी, मंजू छाबड़ा, वर्षा सिंधी, शकुन्तला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का यूथ वीरांगनाओं की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूथ वीरांगना मीनाक्षी और रजनी ने बताया कि यूथ वीरांगनाओं द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई सामाजिक गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। संस्था द्वारा निशुल्क सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट क्लासेज और निशुल्क कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और बालिकाओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला दिवस के अवसर पर एक निशुल्क दंत जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं और आमजन के दांतों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। अपने संबोधन में अतिथियों ने यूथ वीरांगनाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रही है। जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, रजाइयाँ उपलब्ध करवाना, गरीब परिवारों की बालिकाओं के विवाह में सहयोग करना तथा जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना अत्यंत प्रेरणादायक कार्य हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन यूथ वीरांगना भावना द्वारा किया गया। अंत में यूथ वीरांगनाओं की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सोमा, भावना, संगीता, रीमा, रजनी, कंचन, शिमला, शिंकी,सरोज,मीनाक्षी, श्रीमती कोमल थरेजा , शशि ग्रोवर,मोनिका कुक्कड़, रजनी, उर्मिला, अनीता सेतिया, नीलम डोडा, नीलम चुघ, स्वीटी, डिंपल,प्राची,सुषमा वर्मा सहित यूथ वीरांगनाओं की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।