हनुमानगढ़ आरपीएफ थाने के पास बाजार जाने के लिए जो आम रास्ता था उस रेलवे अधिकारियों द्वारा स्लीपर लगाकर बंद करने पर सैकड़ों की संख्या में गांधी नगर वासियों द्वारा विरोध किया गया स्थिति और ना बिगड़े इसके लिए आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, दयानंद , सुरेंद्र कुमार एएसआई जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने हेतु रेलवे aen से समझाइश की मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुऎ चार स्लीपर जिसमें से व्यक्ति आसानी से बाजार जा सकते हैं अनुमति दी इस अवसर पर पार्षद गुरदीप सिंह बराड़, पार्षद नगीना , भाजपा नेता विजय कौशिक, एडवोकेट अमित कुमार, सतीश चौधरी, पूर्व पार्षद राम सिंह सिद्धू, जवाना सिंह, विजय शोभराज, मेघराज कौशिक, रामदेव , एडवोकेट मनीष कौशिक ,आदि की उपस्थिति में रास्ता मिलने पर समझाइश वार्ता सफल हुई
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































