हनुमानगढ़ टाउन सब्जी मंडी में सेवा पखवाड़े के तहत सफाई अभियान

152

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
अपने आसपास साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य : अमित चौधरी
हनुमानगढ़, 19 सितंबर। 
हनुमानगढ़ टाउन स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता अमित चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सब्जी मंडी परिसर में साफ–सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमित सहु ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर मंडल द्वारा आज हनुमानगढ़ टाउन सब्जी मंडी में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य देश को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाना है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में योगदान दे।
स्वच्छता सैनिकों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सफाई अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी परिसर में झाड़ू लगाई, कचरा हटाया और आसपास के दुकानदारों को भी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर नगर मंडल की ओर से स्वच्छता सैनिकों का सम्मान भी किया गया। सफाई कर्मचारियों को फूलमालाएं पहनाकर और शाल उढ़ाकर सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे शहर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाते रहेंगे।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्वच्छ भारत अभियान को और मजबूती मिल सके। इस अवसर पर मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आमजन को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।