गुरुद्वारे में अमावस्या पर श्रद्धा का संगम

167

हनुमानगढ़ टाउन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह–शहीद बाबा महताब सिंह में अमावस्या का पावन पर्व बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। प्रातः 10:30 बजे अखंड पाठ के भोग डाले गए, जिसके बाद हजूरी रागी जत्थे ने गुरु इतिहास का विस्तृत वर्णन कर संगत को प्रेरित किया। अमावस्या के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु अमृत सरोवर में स्नान करने पहुंचे और गुरुद्वारे में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पितृपक्ष के समापन पर संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
लंगर वितरण और बच्चों को गुरु इतिहास से जोड़ने की अपील
गुरुद्वारा सेवादार बाबा जग्गा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस पवित्र स्थान की सेवा जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली, 96 करोड़ी, 14 मुखी, शिरोमणि पंथ अकाली बुढ़ादल, पंजाब की सरपरस्ती में की जा रही है। बाबा जग्गा सिंह ने साध संगत से विनती करते हुए कहा कि अपने बच्चों को गुरु इतिहास और सिख संस्कृति से जोड़ें। उन्होंने चिंता जताई कि आज का युवा नशे की लत में डूबता जा रहा है, जिससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को गुरुद्वारों में लाकर गुरु परंपरा और सिख इतिहास से अवगत कराएं, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ी रह सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।