कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

106

हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व विख्यात अर्थशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह न केवल भारत के सफल प्रधानमंत्री रहे, बल्कि वे एक ऐसे अर्थशास्त्री थे जिन्होंने देश की आर्थिक दिशा और दशा को नई मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है, जिसे देशवासी सदैव याद रखेंगे। मनीष मक्कासर ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की।

उन्हीं के नेतृत्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जैसी ऐतिहासिक योजना लागू हुई, जिसने ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाया।किसानों के हितैसी रहे, कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाई। उनकी आर्थिक समझ, दूरदर्शिता और शांत नेतृत्व शैली आज भी राजनीतिक जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके विचारों और कार्यों से सीख लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।