वार्ड 48 विचित्र सिंह कॉलोनी में आरसीसी सड़कों के निर्माण का शुभारंभ

107

– 46 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य, विधायक गणेशराज बंसल सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
हनुमानगढ़। शहर के वार्ड संख्या 48 स्थित विचित्र सिंह कॉलोनी में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गणेशराज बंसल, नगर परिषद निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, वार्ड पार्षद कौर सिंह खोसा, गौतम स्वामी, एक्सईएन रामावतार मीणा, रवि आहुजा, कार्तिक पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।