शिव कल्याण भूमि में संस्कार स्थल हेतु 1.01 लाख का सहयोग

77

– स्व. भगवान दास पेशवानी की स्मृति में परिवार ने किया योगदान
हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास द्वारा संचालित शिव कल्याण भूमि में निर्मित संस्कार स्थल के विकास हेतु स्वर्गीय भगवान दास पेशवानी की स्मृति में उनके परिवार की ओर से 1 लाख 1 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। यह राशि उनकी धर्मपत्नी जमना देवी एवं पुत्र प्रेम पेशवानी ने श्रद्धापूर्वक भेंट की।
परिवारजनों ने स्व. भगवान दास पेशवानी के सामाजिक सरोकारों एवं सेवा भावना को स्मरण करते हुए कहा कि वे सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और जनसेवा के कार्यों में योगदान देने की भावना से यह सहयोग राशि अर्पित की गई है।
प्रन्यास के संस्थापक व अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही शिव कल्याण भूमि में संचालित विभिन्न सेवाकार्य सुदृढ़ हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्कार स्थल का उद्देश्य अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील घड़ी में परिजनों को सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर प्रन्यास पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से न केवल परिसर का विकास होगा बल्कि जरूरतमंद परिवारों को भी सुविधा मिलेगी। अंत में उपस्थितजनों ने स्व. भगवान दास पेशवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के इस सामाजिक योगदान की सराहना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामचंद्र बाघला, सचिव चिमन मित्तल मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।