शर्मनाक: 6 साल की बच्ची से गैंगरेप, 10 से लेकर 14 साल तक है आरोपियों की उम्र

154

दिल्ली के भजनपुरा ( Delhi Gangrape) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। गैंगरेप का आरोप 3 नाबालिग लड़कों पर लगा है, उनकी उम्र 10, 13 और 14 साल है। पुलिस का कहना है कि 2 आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। तीसरे आरोपी का परिवार भी लापता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 18 जनवरी (मंगलवार) की है। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 3 लड़कों ने बच्ची को बहला फुसलाकर कथित तौर पर रेप किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान हो गई है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है। दो आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश भी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को डॉक्टरी जांच के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी जरूरी देखभाल की जा रही है और उचित परामर्श दिया जा रहा है। बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और तीसरे आरोपी को तलाश किया जा रहा है। तीसरे आरोपी को ढूंढने के लिए टीम गठित की गई है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही तीसरे आरोपी को पकड़ लेगी।

ये भी पढ़ें: अनुपमा के ‘इतना मारूँगी’.. डायलॉग ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, देखिए यहां पूरा VIDEO

पीड़िता की मां ने क्या बताया 
मां ने जब उससे पूछा, तो उसने पहले कहा कि वह गिर गई थी। मां के मुताबिक उसके शरीर के किसी और हिस्से पर चोट के निशान नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने बेटी से और पूछताछ की। इसके बाद बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई कि उसके साथ क्या हुआ था। मां ने आगे कहा कि इसके बाद वह तुरंत बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन गईं, जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

बच्ची की मां का आरोप है कि आरोपी लड़कों ने एक बिल्डिंग की छत पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। मां का यह दावा भी है कि जांच के दौरान घटनास्थल से खून के धब्बे भी मिले थे। मां ने मीडिया को बताया कि आरोपी लड़के उसी इलाके के रहने वाले हैं।

आरोपियों में से एक 10 साल के लड़के की मां ने बेटी की हालत देखकर खुद अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां का कहना है कि तीसरे आरोपी के बिहार में होने का शक है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।