शारीरिक संबंध से बहन ने किया मना, भाई ने पहले सिर में सिलेंडर मारा, फिर फावड़े से काटा

461

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले (Baghpat News) के छपरौली थाना क्षेत्र के बोढा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर रिश्ते के चचेरे भाई ने बुधवार 15 साल की बहन के सिर में गैस सिलिंडर मारकर और फावड़े से कई वार करके हत्या कर दी। ये ही नहीं अपराध छुपाने के लिए बहन शव कमरे में गड्ढा खोदकर चारपाई के नीचे दबा दिया।

मृतका की मां ने बताया कि उसके पति की चार माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से वह अपनी एक बेटी और तीन छोटे बेटों के साथ घर में रह रही है। बुधवार को वह खेत में चारा लेने और तीनों बेटे स्कूल गए थे। वह खेत से लौटी तो बेटी नजर नहीं आई। उसे तलाशती हुई वह खाली कमरे में गई तो वहां चारपाई के नीचे करीब एक फुट गहरे गड्ढे में बेटी का शव मिला।

ये भी पढ़ें: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने मुंह में बम डालकर प्रेमिका की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला?

महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के सिर और पैरों में फावड़े के करीब आठ वार मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने खून से सने कपड़ों में जंगल की तरफ भाग रहे किशोर को पकड़कर पूछताछ की, जो मृतका का रिश्ते का चचेरा भाई है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्या बताया आरोपी ने पुलिस को
एएसपी एनपी सिंह के अनुसार, किशोर ने बताया कि वह किशोरी से प्यार करता था। बुधवार दोपहर वह किशोरी के घर पहुंचा और उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। किशोरी ने विरोध करते हुए परिवार वालों से शिकायत करने की धमकी दी। इससे नाराज होकर उसने पहले गैस सिलिंडर सिर में मारा और फिर फावड़े से वार करके किशोरी की हत्या कर दी। शव को कमरे में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर गैस सिलिंडर और फावड़ा बरामद किया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।