बेंगलुरु में डॉक्टर बना कातिल: पत्नी को ऑपरेशन थिएटर वाली दवा देकर की हत्या, जानें पूरा मामला?

479

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को अपनी पत्नी डॉ. कृतिका एम. रेड्डी (bengaluru doctor Murder Wife) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मराठाहल्ली पुलिस ने 14 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की।

परिवार के अनुसार, 29 वर्षीय डॉ. कृतिका, जो पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट थीं, 24 अप्रैल को मृत पाई गईं। उनकी शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। वे सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जी. एस. की पत्नी थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर के कई अंगों में प्रोपोफोल (Propofol) नामक शक्तिशाली एनेस्थेटिक ड्रग के अंश मिले। यह वही दवा है जो सामान्यतः ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी के लिए दी जाती है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह दवा जानबूझकर दी गई थी, जिससे उनकी सांस रुक गई और मौत हो गई।

विक्टोरिया हॉस्पिटल से दवा लाकर दी गई जानलेवा डोज़ 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉ. महेंद्र ने अपने अस्पताल के संपर्कों का इस्तेमाल कर विक्टोरिया हॉस्पिटल से यह दवा मंगाई। इसके बाद उन्होंने पत्नी को दवा दी और उसकी मौत को स्वाभाविक दिखाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उन्होंने कृतिका के परिवार पर दबाव डाला कि वे पुलिस में शिकायत या पोस्टमॉर्टम की मांग न करें।

 

एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) 2023 की धारा 103 के तहत दर्ज की गई है, जिसमें हत्या के दोषी को मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मणिपाल के पास से तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और देश से बाहर जाने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

शादी से पहले छिपाया गया था क्रिमिनल रिकॉर्ड
मृतका के परिवार का आरोप है कि शादी से पहले आरोपी का आपराधिक अतीत जिसमें धोखाधड़ी, धमकी और डराने-धमकाने जैसे कई मामले शामिल थे उनसे छिपाया गया था। कृतिका के पिता मुनी रेड्डी के. ने एक बयान में कहा, कृतिका ने अपने पति पर पूरा भरोसा किया था।

वही मेडिकल नॉलेज, जो जान बचाने के लिए इस्तेमाल होनी चाहिए थी, उसे मारने के लिए इस्तेमाल की गई। हम अपनी बेटी के लिए सख्त से सख्त सजा और न्याय चाहते हैं उसकी मौत समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।” पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आरोपी के वित्तीय व पेशेवर रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।