अहमदाबाद में 8वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की हत्या की, शहर में बढ़ा तनाव, सामने आया VIDEO

इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी मंगलवार को चाकू छिपाकर लाया था। स्कूल की छुट्टी होते ही उसने 10वीं के स्टूडेंट पर हमला कर दिया। घायल छात्र के पेट में गंभीर घाव हो गए थे।

600

गुजरात के अहमदाबाद (ahmedabad school news) में छात्र की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है मंगलवार को मणिनगर पूर्व के सेवंथ डे एडवांटीज चर्च स्कूल में 8वीं के छात्र ने बहस के बाद 10वीं के छात्र को चाकू मार (ahmedabad school) दिया था।

इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों और सिंधी समाज के लोगों ने जमकर बवाल काटा। यहां मृतक और आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके नाम उजागर यहां नहीं किए जा रहे हैं लेकिन इस तनाव ने हिंदू-मुस्लिम एंगल ले लिया है।

प्रिंसिपल समेत भीड़ ने पूरे स्टाफ को पीटा
इस घटना से गुस्साए करीब 2 हजारों लोगों की भीड़ ने बुधवार सुबह स्कूल का घेराव कर जमकर तोड़फोड़ की। सिंधी समुदाय के लोग, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही लोगों ने पहले तो स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद रेलिंग कूदकर स्कूल के अंदर दाखिल हो गए।

अंदर घुसते ही लोगों ने गार्ड, बस ड्राइवर्स को पीटना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पार्किंग में खड़ी बसों, कारों और दोपहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंची। लेकिन, लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिसकर्मियों के सामने ही पूरे स्टाफ को पीटते रहे। हंगामे के बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। फिलहाल हालात कंट्रोल में हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्या है मामला?
खोखरा पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले इन दोनों स्टूडेंट्स के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी मंगलवार को चाकू छिपाकर लाया था। स्कूल की छुट्टी होते ही उसने 10वीं के स्टूडेंट पर हमला कर दिया। घायल छात्र के पेट में गंभीर घाव हो गए थे। उसे मणिनगर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के चलते उसकी जान नहीं बच सकी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।