CA ने मुंह में हीलियम गैस भरकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला, जानिए क्यों चुनी ऐसी मौत?

524

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक 39 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (Delhi CA Suicide) ने बेहद चौंकाने वाले तरीके से आत्महत्या कर ली। मृतक अपने फ्लैट में अकेला रहता था और घटना के समय भी वह घर में अकेला ही था। जब लंबे समय तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नज़ारा देखकर वह भी हैरान रह गई।

CA की पहचान करनाल के सालवन गांव के रहने वाले धीरज कंसल के रूप में हुई है। उसके पिता की 2023 में मौत हो गई थी। इसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। वह इकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार, धीरज गुरुग्राम के पास दिल्ली के महिपालपुर में PG में रहता था। उसने 20 से 28 जुलाई तक दिल्ली में एक फ्लैट बुक किया था। उसी फ्लैट में उसने 27 जुलाई को आत्महत्या कर ली।

कमरे में मृतक का शव फर्श पर पड़ा था। उसके मुंह में हीलियम गैस का पाइप फंसा हुआ था और चेहरा प्लास्टिक की मोटी पन्नी से पूरी तरह लपेटा गया था। कमरे के अंदर एक छोटा हीलियम सिलेंडर, नली, दस्ताने और कुछ अन्य उपकरण पड़े थे, जिससे साफ था कि यह आत्महत्या पूर्वनियोजित और वैज्ञानिक ढंग से की गई थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को कोई संघर्ष या हिंसा के निशान नहीं मिले।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपनी मर्जी से जीवन समाप्त करने की बात लिखी है। उसने लिखा कि वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था और अब थक चुका है। उसने अपने पत्र में यह भी जोड़ा कि वह किसी को दोष नहीं देता और उसका निर्णय पूरी तरह निजी है। उसने मौत को “शांत और पीड़ा रहित” बताया और इसीलिए हीलियम का सहारा लेने का जिक्र किया।

आत्महत्या मेरे लिए कोई गलत बात नहीं
धीरज कंसल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा- मेरी सरकार, पुलिस या किसी भी व्यक्ति से विनती है कि मेरी मौत के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए। मैंने अपने जीवन में जितने भी लोगों से मुलाकात की, सबने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। कई लोगों ने तो हद से बाहर जाकर मेरी मदद की। इसलिए मेरी सबसे हाथ जोड़कर यही गुजारिश है कि मेरी मौत की वजह से किसी को भी सवालों, दुख या आरोपों में न घसीटा जाए। किसी को दोष मत दीजिए।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

उसने आगे लिखा कि मैंने हमेशा कोशिश की कि किसी को भी परेशान न करूं, लेकिन मैं ऐसा बेवकूफ और नालायक था कि अक्सर सबको दुखी कर देता था। फिर भी लोगों ने मुझे स्नेह और सहानुभूति दी। मेरी मौत पर दुखी मत होना। मेरे लिए मौत ही मेरी जिंदगी का सबसे सुंदर हिस्सा है। आत्महत्या मेरे लिए कोई गलत बात नहीं, क्योंकि मेरी जिम्मेदारी किसी पर नहीं थी, और न ही मेरा किसी से कोई ऐसा जुड़ाव था। न मैं किसी के लिए खास था, न कोई मेरे लिए। कई लोगों को तो शायद ये भी महसूस नहीं होगा कि मैं अब नहीं हूं, क्योंकि मैं किसी की जिंदगी का हिस्सा ही नहीं था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।