88

सहारनपुर (Saharanpur) में एक ही परिवार के 5 लोगों की कमरे में लाश मिली है। मरने वालों में पति, पत्नी, मां और दो बेटे शामिल हैं। पांचों को गोली लगी है। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। पति और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े थे।

वारदात का पता उस वक्त चला, जब बहनोई ने कई बार कॉल किया। फोन नहीं उठा तो बेटे को भेजा। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर खिड़की तोड़कर अंदर गया। देखा तो सभी के शव पड़े थे। इसके बाद उसने घरवालों और पुलिस को बुलाया।

5 लोगों की हत्या की सूचना पर डीएम मनीष बंसल और SSP आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। घर को सील कर दिया गया है। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए गए हैं। मृतकों की पहचान अमीन अशोक राठौर (40), पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। पूरा मामला सरसावा थाने क्षेत्र के शाश्वत बिहार कॉलोनी का है।

अब आगे क्या करेगी पुलिस

  • पुलिस को शक है कि अमीन ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं परिवार पर कर्ज, नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से अमीन ने यह कदम उठाया।
  • परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसी दौरान किसी ने गुस्से में परिवार के लोगों पर फायरिंग की। इसके बाद वह खुद को गोली मार सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
  • पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर सभी की हत्या तो नहीं की। पुलिस यह पता लगा रही है कि परिवार का किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी तो नहीं थी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।