जोधपुर के सरनाडा गांव (Jodhpur Sanju Bishnoi ) में शुक्रवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 साल की एक स्कूल व्याख्याता संजू बिश्नोई ने तीन वर्षीय मासूम बेटी यशस्वी के साथ आग लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को जहां मासूम बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं शनिवार सुबह संजू की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, संजू शुक्रवार दोपहर स्कूल से छुट्टी लेकर घर लौटी थी।
बताया जाता है कि उसने घर में कुर्सी पर बैठकर खुद और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में दोनों आग की लपटों में घिर गईं। उस समय पति और ससुराल वाले घर में मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने घर से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे।
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case: क्या विपिन ने जलाकर नहीं मारा, कंचन झूठ बोल रही है? निक्की मर्डर हुए कई खुलासे
दहेज प्रताड़ना के लगाए ससुराल पर आरोप
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुसाइड नोट में मृतका ने अपने पति दिलीप बिश्नोई, सास, ससुर, ननद और गणपत सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को उम्मीद है कि घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन में कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग मिल सकती हैं, जो इस केस के लिए महत्वपूर्ण सबूत साबित होंगी।

पुलिस रिपोर्ट में गणपत सिंह नामक एक और व्यक्ति का नाम भी सामने आया है. जिसके बारे में पुलिस की पूछताछ जारी है। गणपत सिंह और मृतका का पति दिलीप बिश्नोई मिलकर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। इस घटना के बाद संजू के पति दिलीप बिश्नोई, सास और ससुर पर उसे दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
देखें वीडियो (चैनल को लाइक करें)
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































