कानपुर (Kanpur Murder) से खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी मां को बर्तन साफ करने लेकर मार डाला। इसके बाद बॉडी बेड के अंदर डाल दी। इस वारदात के कुछ घंटे बाद जब छोटा बेटा स्कूल से आया, तो पूछा कि मां कहां है? इस पर बड़ा भाई कुछ नहीं बोला। वह काफी देर तक मां को ढूंढता रहा।
इसके बाद जब छोटा बेटा मां के कमरे में गया, तो वो उसे बेड के बाहर दुपट्टा फंसा देखा। इस पर उसने बेड खोला, तो अंदर मां बेहोश पड़ी थीं। इसके बाद छोटे बेटे ने मामा और पुलिस को इस बारे में बताया।
पुलिस पहुंची, तो मां की सांसें चल रही थीं। पुलिस मां को अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी बड़ा बेटा 12वीं का स्टूडेंट है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बर्तन साफ करने पर हुई बहस
छोटे बेटे अमन ने बताया- मैं आज सुबह स्कूल गया था। बड़े भइया स्कूल नहीं गए थे। वो घर पर ही थे। मेरी ड्यूटी सुबह बर्तन साफ करने की थी, जबकि भइया का काम झाड़ू लगाना था। मैं लेट हो रहा था, इसलिए बिना बर्तन साफ किए स्कूल चला गया।
ये भी पढ़ें: 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में पहुंचेगा, शुभांशु समेत चारों एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन रवाना, देखें VIDEO
इस पर मां ने बड़े भइया से कहा कि वो बर्तन साफ कर दे। इस पर भाई का मां से झगड़ा हो गया। उसने मां का उसके ही दुपट्टे से गला कस दिया। इसके बाद मां को बेड में भर दिया। मैंने मां को बेड से बाहर निकाला। मामा नंद किशोर कटियार को सूचना दी। फिर पुलिस को बुलाया।

मृतक के बारे में
रावतपुर में रहने वाले सुभाष सचान मार्केटिंग का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। सुभाष इन दिनों बरेली में हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला सचान, दो बेटे थे। बड़े बेटा 12वीं का छात्र है। जबकि छोटा बेटा अमन सचान 11वीं में पढ़ता है। दोनों आर्मापुर के केंद्रीय विद्यालय-2 में पढ़ते हैं।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी बेटे ने क्या बताया पुलिस को
ACP रंजीत कुमार ने बताया-छोटे बेटे अमन के अनुसार, वो दोपहर 3 बजे स्कूल से आया, तो उसे मां बेड में बेहोश मिली। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, तब महिला की सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पूछताछ में बड़े बेटे ने बताया कि वह दोपहर में किचन में बर्तन साफ करते समय स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। तबीयत ठीक न होने से मां दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं। उन्होंने पीछे से आकर कुछ कहा लेकिन गाने की आवाज तेज होने से वह सुन नहीं पाया। इस पर मां ने गुस्से में स्पीकर पटककर तोड़ दिया। मां के दो थप्पड़ मारने पर वह आपे से बाहर हो गया और मां को धक्का देकर गिरा दिया। उनकी नाक से खून निकलने पर उसे लगा कि अब मां मारेगी तो उन्हीं के दुपट्टे से गला कस दिया। फिर दीवान में बंद कर दिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































