‘कैंसर से पीड़ित हूं..पैसा बर्बाद नहीं करना चाहता’ प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी संग खुद को गोली मारी

549

गाजियाबाद (kuldeep tyagi ghaziabad) में नंदग्राम स्थित राधा कुंज कॉलोनी में बुधवार सुबह 11 बजे कैंसर की बीमारी से पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार, मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने घटना की वजह खुद को कैंसर की बीमारी से पीड़ित होना बताया है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे उनके दोनों बेटे घर की पहली मंजिल पर थे, वह पत्नी के साथ मकान के भूतल पर बने कमरे में थे। अचानक गोली चलने की आवाज आने पर दोनों बेटे नीचे आए तो उन्होंने माता-पिता को खून से लथपथ देखा। मां बेड पर तो पिता फर्श पर पड़े थे। मां के माथे पर और पिता की कनपटी पर गोली लगी थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए मरियम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा-
मैं कुलदीप त्यागी कैंसर से पीड़ित हूं, जो कि मेरे घर वालों को अब तक नहीं पता है। मैं नहीं चाहता कि मेरे इलाज में पैसा खर्च हो और मैं जब भी न बचूं। इसलिए मैं अपने आप को खत्म कर रहा हूं। अपनी घरवाली को भी अपने साथ लेकर जा रहा हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने की कसम खाई है। ये सब मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। खासतौर पर मेरे बच्चों का, वो बहुत अच्छे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।