राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नीरजा मोदी स्कूल (Neerja Modi School Jaipur )की एक छात्रा ने शनिवार को स्कूल की इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना स्कूल की छठी मंजिल पर हुई, जहां से छात्रा ने कूदकर आत्महत्या की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा को रेलिंग पार कर नीचे कूदते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह हादसा स्कूल के समय में ही हुआ। कुछ छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि छात्रा पर शिक्षकों का दबाव था, हालांकि पुलिस ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है।
इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्कूल प्रशासन ने उस जगह को पानी से धो दिया, जहां छात्रा गिरी थी। बताया जा रहा है कि वहां खून के निशान थे, जिन्हें साफ करने की कोशिश की गई। इससे सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका गहराती जा रही है।
पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। वीडियो में छात्रा सीढ़ियों से आती दिखती है और फिर रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाती है। गिरने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस छात्रा के परिवार, दोस्तों और शिक्षकों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

सीसीटीवी में दिख रहा अन्य शख्स
सीसीटीवी जो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें अमायरा के पीछे सीढ़ियों से ज्यादा हुआ कोई शख्स नजर आ रहा है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन पर वीडियो को काट कर अपलोड करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस घटना पर कोई नया अपडेट नहीं आया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नीरजा मोदी स्कूल की एक छात्रा ने शनिवार को स्कूल की इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। #JaipurNews #neerjamodischool #RajasthanNews pic.twitter.com/VBMkwdJmNg
— Panchdoot (@Panchdoot1) November 2, 2025
बता दें, अमायरा पढ़ाई में बहुत होशियार थी। हर सब्जेक्ट पर उसकी विशेष पकड़ थी। हमेशा मुस्कुराते रहने वाली अमायरा अपनी कक्षा के सभी बच्चों की खास फ्रेंड थी। पढ़ाई के साथ वह अन्य एक्टिविटी में भी हिस्सा लेती थी। अलग-अलग गेम्स में भी बेहतर प्रदर्शन करती और डांस क्लास में भी वह हमेशा अव्वल आती थी। नीरजा मोदी स्कूल में हाल ही में हुए एनुअल फंक्शन कार्यक्रम में अमायरा को ऑल राउंडर का अवॉर्ड भी मिला था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































