नीले ड्रम में फिर मिला शव, इसबार मामला राजस्थान से, जानें कैसे रची हत्या की साजिश?

619

उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसी लव स्टोरी और हत्याकांड राजस्थान के अलवर (rajasthan bule drum case) जिले में देखने को मिला है। मेरठ के सौरभ राजपूत की तरह हंसराम की हत्या कर दी गई। सौरभ की तरह हंसराम का शव भी नीले ड्रम में मिला। सौरभ के शरीर के 4 टुकड़े करके ड्रम में भरे गए थे और सीमेंट से सील कर दिया गया था।

हंसराम का गला रेतकर हत्या करके ड्रम में भरकर ऊपर से नमक डाल दिया गया, ताकि शव गल जाए। मुस्कान और साहिल की तरह लक्ष्मी और जितेंद्र भी हत्या करके फरार हो गए। अब इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनीता और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव को छत पर ड्रम में रखकर कपड़े से छिपाया गया था। हालांकि, कुछ दिन बाद तेज दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस से की।

मृतक पत्नी

मर्डर करके पत्नी बच्चों संग फरार
अलवर जिले के किशनगढ़बास DSP राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव खैरथल में 17 अगस्त की शाम को आदर्श कॉलोनी में एक घर से नीले रंग के ड्रम में युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान हंसराम के रूप में हुई है और उसकी हत्या का आरोप पत्नी लक्ष्मी और उसके प्रेमी जितेंद्र पर लगा है।

लक्ष्मी और जितेंद्र हत्या के बाद से ही फरार हैं। हंसराम के 3 बच्चों को भी लक्ष्मी साथ ले गई है। जितेंद्र मकान मालिक का बेटा है। हंसराम की लाश छत पर रखे नीले ड्रम में मिली। गला धारदार हथियार से रेता हुआ था और शव को गलाने के लिए ड्रम में नमक डाला हुआ था।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

DSP ने बताया कि आरोपी जितेंद्र की मां मिथिलेश की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। हंसराम भिंडूसी गांव का निवासी था। उसकी मुलाकात जितेंद्र के साथ ईंट भट्ठे पर हुई थी। जितेंद्र ईंट भट्ठे पर मुनीम था। हंसराम और लक्ष्मी वहां मजदूरी करते थे।

बारिश होने के कारण ईंट भट्ठा ठप हो गया था। इसलिए जितेंद्र ने उन्हें अपने घर रहने की जगह थी। छत पर बने कमरे में हंसराम-लक्ष्मी और 3 बच्चे रहते थे। हंसराम 1500 रुपये किराया देता था, लेकिन उसे पता नहीं था कि जितेंद्र के साथ लक्ष्मी के प्रेम संबंध थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।