हॉस्टल में नींद में किया पेशाब, गर्म सरिए से जलाया, राजस्थान से हैवानियत सामने आई

ऐसे करीब 8 से 10 बच्चे सामने आए हैं। वहीं, मंगलवार (19 अगस्त) को बच्चों के परिजनों ने हॉस्टल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नारायणिगरी को हिरासत में लिया है।

444

राजस्थान के बाड़मेर जिले (Barmer hostel News) में एक प्राइवेट हॉस्टल में बच्चों से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि जो मासूम नींद में टॉयलेट (पेशाब) कर देते हैं  उन्हें यहां गर्म सरिए से दागा जा रहा है। ये मामला तब सामने आया जब यहां से एक बच्चा जान बचाकर भागा। बच्चे को इतना टॉर्चर किया गया कि उसके शरीर से खून निकलने लगा। पीड़ित बच्चों के वीडियो मंगलवार (19 अगस्त) को सामने आए हैं। गुस्साए परिजनों ने हॉस्टल के बाहर हंगामा भी किया।

क्या है मामला?
दरअसल, जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में हरपालेश्वर मंदिर है। इसी मंदिर के परिसर में ट्रस्ट का एक हॉस्टल है। जिसमें घुमंतू परिवारों के साथ गरीब व अनाथ बच्चे रहते हैं। यहां बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। शनिवार (16 अगस्त) की रात को लोहे के सरिए से दागने के बाद एक बच्चा मंदिर परिसर से भाग कर बाहर निकला। वो हॉस्टल के बाहर आकर चिल्लाने लगा।

ये भी पढ़ें: 21,000 लगाएं, 20 लाख कमाएं! वित्त मंत्री ने बताई ऐसी स्कीम, फिर देखिए क्या हुआ?

उसके शरीर से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने बच्चे को परिवार तक पहुंचाया। इसके बाद पूरा मामला खुला। बच्चे के शरीर पर दागने के निशान थे। उससे मारपीट भी की गई थी।

सारला सरपंच मोहनलाल ने बताया- एक व्यक्ति बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य कर रहा है। पूर्व में भी इसकी शिकायतें आई थीं।लोगों ने ट्रस्ट की बदनामी के डर से मामला शांत कर दिया था। अब उसी व्यक्ति ने बच्चों के साथ मारपीट की है। उन्हें जगह-जगह से दागा दिया है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

आरोपी को विरोध के बाद किया गिरफ्तार
आरोप है कि हॉस्टल में आध्यात्मिक शिक्षा देने वाला नारायणगिरी बच्चों को टॉर्चर करता है। जो मासूम नींद में बिस्तर गीला कर देते हैं उन्हें जांघ व शरीर के दूसरे हिस्सों को गर्म सरिए से दागा जाता है।

ऐसे करीब 8 से 10 बच्चे सामने आए हैं। वहीं, मंगलवार (19 अगस्त) को बच्चों के परिजनों ने हॉस्टल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नारायणिगरी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भरतपुर के रहने वाला है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।