उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मृतक छात्रा की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। ज्योति ने यूनिवर्सिटी के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में 12वें फ्लोर पर कमरे में फंसी लगा ली। छात्रा की यूनिवर्सिटी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसरों पर छात्रा के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा है।
मौके से इंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने दो फैकल्टी सदस्य- महेंद्र सर और शैरी वशिष्ट को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में ज्योति ने लिखा– “मेरी मौत के ज़िम्मेदार महेंद्र सर और शैरी मैम है। इन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, अपमानित किया है” मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

क्या हुई अब तक कार्रवाई
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी घटना पर बयान जारी करते हुए कहा है कि एक आंतरिक जांच समिति गठित कर दी गई है और दोनों प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न से तंग आकर जिंदा जली सौम्याश्री, अब गुस्से में उबला ओडिशा, देखें VIDEO
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

शारदा यूनिवर्सिटी में बढ़ा बवाल
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया है। कई छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि पहले भी मानसिक उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि ज्योति को लगातार टारगेट किया जा रहा था और जब उसने शिकायत की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
View this post on Instagram
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा का मोबाइल, लैपटॉप व अन्य निजी दस्तावेज कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
वहीं खबर ये भी है कि पुलिस और स्टूडेंस के बीच झड़प और मारपीट की भी सूचना मिली है।>बता दें, अभी हाल ही में उड़ीसा में भी एक 19 वर्षीय छात्रा ने अपने कॉलेज प्रोफेसर से प्रताड़ित होकर, खुद को आग लगा ली, जिससे छात्रा की मौत हो गई! छात्रा ने कॉलेज प्रोफ़ेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































