Udaipur Rape News: उदयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप, गुस्साई भीड़ ने काटा बवाल

बच्ची रविवार की शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और मुंह दबाकर बच्ची को पास की झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। 

430

राजस्थान के ​उदयपुर में 8 साल (Udaipur Rape News ) की बच्ची से रेप की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उदयपुर के डबोक थाना इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम को मासूम बच्ची खेत पर गई थी।

उस दौरान एक शख्स उसका मुंह दबाकर झाड़ियां में ले गया और वहां उसे डरा धमकाकर उससे रेप किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को इलाके के लोग उग्र हो गए। उन्होंने थाने के बाहर जमकर पथराव किया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

आरोपी ने डरा-धमकाकर बच्ची से किया रेप
थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- बच्ची रविवार की शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और मुंह दबाकर बच्ची को पास की झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बदहवास बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पीड़िता स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें: आपका बच्चा Day Care जाता है तो ये वीडियो देखें, मासूम से ऐसी दरिंदगी…रूह कंपा देगी

गुस्साई भीड़ ने किया पुलिस पर हमला
गुस्साई भीड़ के पथराव से एसडीएम और पुलिस की गाड़ी टूट गईं। बाद में पुलिस ने खासा मशक्कत कर भीड़ को वहां से खदेड़ा. इस मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार रेप की शिकार हुई इस बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: बिहार में डॉग बाबू के बाद आया ‘कैट कुमार’, सरकारी फॉर्म पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी!

वहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। बच्ची से रेप की वारदात से गुस्साए लोग सोमवार को सुबह से ही डबोक थाने के बाहर जमा होने लग गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। धीरे-धीरे वहां भीड़ बढ़ती गई और लोगों का गुस्सा भी बढ़ता गया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारी वहां पहुंच गए। दोपहर होते-होते मामला गरमा गया।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

इस बीच प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों में कुछ अफवाहें फैल गई। इससे भीड़ बेकाबू हो गई भीड़ ने एसडीएम और पुलिस की गाड़ी के कांच फोड़ दिए। इसके अलावा हाईवे पर और कुछ रास्तों पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। इससे पुलिस प्रशासन डाफाचूक हो गया। फिर हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी डबोक थाने पहुंचे। बेकाबू हो रही भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।