Bihar: अस्पताल ले जा रहे ड्राइवर-टेक्नीशियन ने एंबुलेंस में किया गैंपरेप, जानें क्या है पूरा?

382

बिहार के गया में होमगार्ड भर्ती के लिए आई लड़की (Gaya Bihar ) के साथ एंबुलेंस में गैंपरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को चुप रहने की धमकी दी थी।

घटना 24 जुलाई (गुरुवार) की है। इसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ है। लड़की बीएमपी-3 के मैदान में होमगार्ड भर्ती के लिए पहुंची थी। फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते समय बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, चलती एंबुलेंस में पहले टेक्नीशियन ने रेप किया, फिर गाड़ी सुनसान जगह पर रोककर ड्राइवर ने दरिंदगी की। पीड़ित ने अस्पताल पहुंचकर महिला डॉक्टर को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में लिया।

क्या बताया पीड़िता ने पुलिस को
पीड़िता ने पुलिस को बताया, ‘फिजिकल टेस्ट के दौरान मैं चक्कर खाकर गिर गई थी। थोड़ी देर मुझे वहीं बैठाया गया। ग्राउंड में मौजूद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मुझे अंदर बैठाया। भर्ती ग्राउंड से मुख्य मार्ग डोभी-पटना पर एम्बुलेंस पहुंची। तो एंबुलेंस स्टाफ ने गाड़ी रोककर मेरा एडमिट कार्ड गले से निकाल लिया।

ये भी पढ़ें: 16 दिन में 60 हत्याएं, हर महीने 229 लाशें, हैरान कर देने वाले हैं Bihar में Crime के आंकड़े

पीड़िता ने पुलिस को बताया, ‘दोनों आरोपियों ने BMP-3 के गेट पर खड़े लोगों से पूछताछ की कि क्या मेरा कोई जानने वाला है। लेकिन जब कोई परिचित नहीं मिला, तो एम्बुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हो गई। रास्ते में टेक्नीशियन ने इलाज के बहाने गलत हरकत शुरू कर दी। टेक्नीशियन ने मेरे चेहरे पर स्प्रे मारा, जिससे मैं पूरी तरह बेहोश हो गई। मुझे थोड़ी आवाजें सुनाई दे रही थी। इसी दौरान चलती एंबुलेंस में टेक्नीशियन ने दुष्कर्म किया।’

सिकरिया मोड़ पर दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ित को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के दौरान जब युवती को होश आया, तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एम्बुलेंस मुख्य रास्ते से गायब होती दिखी। फिर लौटते हुए नजर आई। मेडिकल जांच और पीड़ित के बयान के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।

पीड़ित और आरोपियों के कपड़े को पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। इसके अलावा एम्बुलेंस के अंदर से भी FSLकी टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। एंबुलेंस ड्राइवर की पहचान गया जिले के उतरेन निवासी विनय कुमार के तौर पर हुई है। टेक्नीशियन अजीत कुमार नालंदा के चांदपुर गांव का रहने वाला है। बोधगया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।